: सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश
Sun, Jul 23, 2023
सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश
लोहाघाट के बिशंग क्षेत्र के मल्ला ढेक निवासी नितीश सिंह ढेक के सेना में ऑफिसर बनने पर पूर्व सैनिक लीग और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। पूर्व सैनिक लीग संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने बताया कि मल्ला ढेक बिशंग के रहने वाले सूबेदार लाल सिंह ढेक के पुत्र नितीश सिंह ढेक तीन साल पहले पांच कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। नौकरी के दौरान युवा नीतीश ने कड़ी मेहनत और लगन से एसीसी क्लास परीक्षा उत्तीर्ण की। कै. देव ने बताया कि नितिश अभी आर्मी आफिसर की ट्रेनिंग के लिए आईएमए देहरादून आ गया है।वही नितिश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कुमाऊं रेजिमेंट को दिया है। पूर्व सैनिक लीग संगठन ने युवा की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई।
: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड को मिला प्रथम स्थान
Tue, Jul 18, 2023
उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक
हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड को मिला प्रथम स्थानमुख्यमंत्री धामी ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धिसीएम धामी का बयान निर्यात अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में की है काफी प्रगतिराज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट हो रहा है विकसित
: लोहाघाट:जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों से सीमांत क्षेत्र की सड़कों का होगा कायाकल्प
Sat, Jul 15, 2023
जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक के प्रयासों से सीमांत गुमदेश क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गो का जिला योजना से होगा सुधारीकरण पुल्ला बाजार मे लम्बे समय से पक्की नाली और पक्की सड़क की माँग कर रहे ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने बताया कि इस वर्ष की जिला योजना में 22 लाख की धनराशी स्वीकृत की गई है जल्द ही इस में कार्य शुरू किया जाएगा जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया इसके अलावा
कालशन ठांटा मोटर मार्ग से सुद्रका गाँव तक सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए 20 लाख की धनराशी स्वीकृत हुई है। तथा सीमांत नेपाल सीमा से जुड़े बगोटी गाँव तक सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए 24 लाख की धनराशी स्वीकृत हो गई है तथा डुमडाई गाँव तक सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए 40 लाख रु की धनराशी स्वीकृत हो गई है प्रीती पाठक ने बताया उपरोक्त सभी कार्यों की प्रसाशानिक और वित्तीय स्वीकृत मिलने के
साथ ही लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को धनराशी मिल गई है बहुत जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की पक्की सड़क बन जाने से रोड कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा अपनी तेज तर्रार जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक को धन्यवाद दिया गया वही प्रीति पाठक ने इन सब महत्वपूर्ण
सड़कों की स्वीकृती के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीएम चंपावत नरेंद्र भंडारी का आभार जताया। प्रीति पाठक ने कहा क्षेत्र के विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी जिसके लिए वे लगातार प्रयासरथ हैं