उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के साथ फिल्म निर्माण के नाम पर 4 करोड़ रुपए की ठगी
Laxman Singh Bisht
Feb 09, 2025 12:20 am
3 views
09 Feb 2025
उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के साथ फिल्म निर्माण के नाम पर 4 करोड़ रुपए की ठगी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है जहां पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक के साथ 4 करोड रुपए की ठगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने आरुषि को फिल्म में मुख्य भूमिका देने और बड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। जिसकी शिकायत आरुषि ने देहरादून पुलिस को करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी, अभिनेत्री आरुषि निशंक जो अपनी प्रोडक्शन फर्म हिमश्री फिल्म के तहत फिल्म निर्माण और एक्टिंग से जुड़ी हुई है उनके साथ चार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल आरुषि निशंक ने बताया कि मुंबई के प्रोड्यूसर मानसी और वरुण बागला ने उनसे संपर्क किया इस दौरान उन्होंने खुद को मिनी फिल्म्स प्रा0 लिमिटेड का डायरेक्टर बताते हुए उन्हें कहा कि वह आंखों की गुस्ताखियां फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जिसमें सनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में है।इस दौरान प्रोड्यूसर ने अभिनेत्री आरुषि को बताया कि फिल्म में एक और मुख्य भूमिका है जिसे आरुषि को निभाने के लिए ऑफर किया गया लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई की उन्हें 5 करोड रुपए का इन्वेस्ट करना होगा जिससे उन्हें फिल्म की कमाई का 20% हिस्सा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने वादा किया कि अगर आरुषि को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या वह संतुष्ट नहीं हुई तो तुरंत उनकी रकम 15% ब्याज के साथ लौटा दी जाएगी जिस पर आरुषि को भरोसा हो गया और उन्होंने बीते 9 अक्टूबर 2024 को हिमश्री फिल्म और मिनी फिल्म के बीच एमओयू साइन कर दिया। इसके बाद बीते 10 अक्टूबर को आरुषि ने पहली किस्त के रूप में 2 करोड रुपए जमा किए लेकिन बाद में अलग-अलग दबाव और बहानों से उनसे 19 नवंबर 2024 को एक करोड़ तथा 27 अक्टूबर को 25 लाख 30 अक्टूबर को 75 लाख रुपए ले लिए गए।
फिल्म के सेट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया था। इस तरह से आरोपियों ने आरुषि को फिल्म में मुख्य भूमिका देने और बड़े मुनाफे के लालच में फंसा कर करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। आरुषि ने इस पूरे मामले में राजधानी देहरादून के कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरुषि द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने मुंबई महाराष्ट्र के जुहू निवासी वरुण प्रमोद कुमार बागला व मानसी वरुण बागला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,