Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

: देहरादून: लूट की घटना में शामिल 3 पुलिसकर्मी सहित 7 गिरफ्ता

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 3, 2025
देहरादून: लूट की घटना में शामिल 3 पुलिसकर्मी सहित 7 गिरफ्तार राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 3 पुलिस कर्मियों सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए पैसे व डॉलर बरामद किए है। आरोपियों ने सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था। योजना के तहत सौदे के दौरान घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था मौके पर जिन्होंने वादी को डरा धमका कर पैसों से भरा बैग लूट लिया था।वादी यशपाल सिंह असवाल पुत्र अमर सिंह असवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश ने थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं तथा कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी निवासी चमोली से हुई थी, जिसने उन्हें बताया गया था कि उनके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान, तथा राजकुमार चौहान, जो मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं, उनके पास लगभग 20 हजार डॉलर रखे हुए हैं, जिन्हें उसे कम दाम में बदलवाना है। उन्हें विश्वास में लेते हुए डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कराया गया। गत 31 जनवरी को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 7 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुचे, जहाँ उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान तथा एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिला, इस बीच आपस में बात करने के दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए, जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे तथा उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में तथा एक सादे वस्त्र में था, उन्हें डरा धमका कर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया तथा उनके साथ मारपीट और गली गलौच करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। इस दौरान व्यक्तियों ने उन्हें पैसों में से ढाई लाख रुपए वापस दिए । वादी कि तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेम नगर पर में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी ने तत्काल अभियोग के अनावरण तथा घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो तथा सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्रित की गई तथा घटना में शामिल 3 पुलिसकर्मियों सहित कुल 7 अभियुक्तो को हिरासत मे लिया गया व मुकदमे से संबंधित नगद धनराशि बरामद की गई,पूछताछ में घटना में शामिल 2 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई है।पूछताछ जारी है।पुलिस के द्वारा मामले में अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार , सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादून। , इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष, निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वार , राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी,राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी , कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली ।राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला को गिरफ्तार किया है

जरूरी खबरें