लोहाघाट:मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान के गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ सरकारी योजनाओं का सामान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम से करी जांच की मांग
Laxman Singh Bisht
Dec 16, 2023 02:05 am
1 views
16 Dec 2023
मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान के गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ सरकारी योजनाओं का सामान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम से करी जांच की मांग
लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती मोड़ा गांव के युवाओं ने पुलिस की मौजूदगी में मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान खीम नाथ के खीड़ी स्थित गोदाम में छापा मारा जहां से बड़ी संख्या में उद्यान विभाग, ग्राम विकास विभाग वह कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीण व समूह को बांटने के लिए दिए जाने वाला सामान बड़ी संख्या में बरामद किया है जिसे युवाओं ने अपने कब्जे में ले लिया गांव की युवा रोशन कुमार ,कमल सिंह ,दिलीप सिंह ,गोपाल सिंह ने बताया वर्तमान ग्राम प्रधान के ससुर अमर सिंह व पूर्व प्रधान की आपसी मिली भगत से ग्रामीणों को विभागों की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले कृषि यंत्रों को इन दोनों के द्वारा ग्रामीणों को न बाटकर इधर-उधर बेच दिया गया
तथा बड़ी संख्या में सामान को बेचने के लिए गोदाम में छुपा कर रखा गया था युवाओं ने बताया छापेमारी में तीन चक्की, दो मोटर, पाइप के बंडल, ड्रम, वायर क्रेट्स ,स्प्रे मशीन सहित कई कृषि उपकरण बरामद किए गए तथा एक धान की चक्की पुल्ला से किसी व्यक्ति के घर से बरामद करी उसे व्यक्ति के द्वारा यह चक्की प्रधान ससुर के द्वारा यहां रखने तथा कई सामान को ठिकाने लगाने की बात कही गई युवाओं ने कहा इन दोनों के द्वारा कई ट्रैक्टर व आटा व धान चक्की सहित कृषि यंत्र बैच दिए गए हैं वहीं प्रधान ससुर वह पूर्व प्रधान एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं युवाओं ने कहा पिछले कई वर्षों से गांव में इन दोनों के द्वारा प्रधान व ग्रामीण के फर्जी दस्तखत कर कई सरकारी योजनाओं से मिले सामान को ठिकाने लगाया जा रहा है अब पोल खुलने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है
ग्रामीणों का कहना है इन लोगों के द्वारा गांव के रास्ते व अन्य निर्माण कार्य को भी कई बार नपवा कर सरकारी धन का गबन किया गया है जिसमें विभागीय अधिकारियों की मिली भगत भी शामिल नजर आ रही है ग्रामीणों का कहना है इन दोनों के द्वारा लाखों रुपए के समान की हेरा फेरी गई है ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीएम चंपावत से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा घोटाले में शामिल अधिकारियों पर भी जांच बैठाने की मांग करी है ग्रामीणों ने कहा बॉर्डर विकास योजना के तहत गांव के बेरोजगारों के लिए मिली चक्की को भी इन्होंने दूसरे ग्राम सभा में लगा दिया है
वहीं प्रधान ससुर अमर सिंह व पूर्व प्रधान खीम नाथ अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं अब देखना है प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है ग्रामीण डीएम को मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं कुल मिलाकर यह भ्रष्टाचार का खेल काफी लंबे समय से चल रहा था जो गांव के जागरूक युवाओं की जागरूकता के कारण उजागर हो रहा है अब मामला क्या है तथा कितने का घोटाला हुआ है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा तथा प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है यह भी देखना है वहीं लोगों का कहना है अगर प्रशासन ढंग से छानबीन करें तो ऐसे घोटाले कई गांवो में देखने को मिल सकते हैं

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत