रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा: 25 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा वन दरोगा रेंजर भी लपेटे में।
Laxman Singh Bisht
अल्मोड़ा: 25 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा वन दरोगा रेंजर भी लपेटे में।

अल्मोड़ा। जनपद में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने वन विभाग के एक बन दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जागेश्वर स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू/वन दरोगा नवीन नौटियाल को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी ने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर का नाम भी सामने आया है, जिन्हें सह-अभियुक्त बनाया गया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत