Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

पाटल से कई जगह किए वार हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में मौतउत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दामाद ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी है हत्या के बाद दामाद और बेटी दोनों फरार हो गए है।बताया जा रहा कि दामाद और बेटी हरियाणा से अल्मोड़ा पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।अल्मोड़ा जनपद के भनोली तहसील के सेली गांव निवासी एक व्यक्ति की उसके ही दामाद ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई ।घायल परिवार वाले व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत् घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक दर्जन से अधिक जगह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है जहां हाथ पैर भी टूटे हैं और सर में गंभीर चोट है।मृतक का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया गया।जानकारी के अनुसार, सेली गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय पुत्र नारायण दत्त पांडेय शनिवार रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी हॉस्पिटल भेजा जहां रविवार शाम हल्द्वानी में ही उनकी मौत हो गई।हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर पांडे ने अप्रैल महीने में अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी बताया जा रहा है की बेटी और दामाद शनिवार को सेली गांव पहुंचे जहां धर्मवीर ने अपने ससुर चंद्रशेखर पांडे के ऊपर मामूली विवाद के चलते धारदार हथियार पाटल से हमला बोल दिया। घटना के बाद से बेटी दामाद मौके से फरार हो गए जाते-जाते मृतक के पत्नी और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर गए।

जरूरी खबरें