Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 16, 2026

नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला कर दिया गया। हमले में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त खून से सनी कृपाण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार दिल्ली के एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े सरबजीत सिंह, मोहम्मद दानिश, नरेश कुमार और किशन बाजपुर निवासी राजेंद्र सिंह संधू के बेटे यशदीप सिंह संधू को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने के लिए बाजपुर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक जब टीम यशदीप को लेने उसके घर पहुंची, तो उसने कृपाण से हमला कर दिया।हमले में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की नस कट गई और पेट में भी कृपाण लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से डेथ मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए और घटना में प्रयुक्त खून से सनी कृपाण बरामद कर ली। आरोपी यशदीप सिंह संधू, निवासी मुड़िया पिस्तौर वार्ड नंबर-5, बाजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एल.डी. भट्ट चिकित्सालय, काशीपुर भेज दिया गया है।

जरूरी खबरें