Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

: मंगलौर :खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष गोली लगने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 25, 2023
मंगलौर के थीथकी गांव में खूनी संघर्ष मंगलौर के थीथकी गांव में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई राउंड फायर किए । खूनी संघर्ष में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए । खूनी संघर्ष की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो लोगो को उपचार के लिए एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश रेफर कर दिया और कुछ घायल युवकों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद हरिद्वार एसएसपी अजय कुमार एसपी देहात क्राइम एसपी मंगलौर सीओ सहित कई आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी जुटाई। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय कुमार ने बताया घटना की पूरी जानकारी ले ली गई आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ करवाई की जा रही है । विवाद खेत में पानी देने को लेकर हुआ है जिसमे दो लोगो को गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल है उन्हे है सेंटर रेफर कर दिया है बाकी संघर्ष में घायल हुए लोगो का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा।

जरूरी खबरें