रानीखेत के चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने पूर्व निदेशक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमे किए दर्ज सीबीआई ने बवेजा समेत घोटाले से जुड़े 25 अधिक लोगों से की पूछताछ
Laxman Singh Bisht
Jun 14, 2024 01:34 pm
8 views
14 Jun 2024
रानीखेत के चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने पूर्व निदेशक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमे किए दर्ज सीबीआई ने बवेजा समेत घोटाले से जुड़े 25 अधिक लोगों से की पूछताछ
रानीखेत के चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग तरह से हुए इस घोटाले में पूर्व निदेशक एसएच बवेजा समेत 15 नामजद अधिकारियों और नर्सरियों से जुड़े लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने बवेजा समेत इस घोटाले से जुड़े 25 अधिकारियों और अन्य लोगों से लंबी पूछताछ भी की है। जांच में आया है कि अधिकारियों ने एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर नर्सरी के लाइसेंस दिए। इसके अलावा फलदार पौधों के रेट भी अन्य राज्यों से अधिक दिए गए। यही नहीं गलत तरीके से बनाई गई नर्सरी को धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की सब्सिडी भी जारी कर दी गई।इस मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व निदेशक एसएच बवेजा, तत्कालीन सीएचओ राजेंद्र कुमार सिंह, सीएचओ मीनाक्षी जोशी समेत कुल 26 लोगों से घंटों पूछताछ की। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापे भी मारे गए। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आरोपियों के घर से घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए हैं। मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही है। जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
ये हैं मुकदमे में नामजद
मुकदमा : 01
• हरमिंदर सिंह बवेजा, पूर्व निदेशक उद्यान विभाग, उत्तराखंड
• अनिल कुमार मिश्रा, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी, उत्तरकाशी
नितिन कुमार शर्मा, प्रोपराइटर, अनिका ट्रेडर्स, रायवाला देहरादून
• हरजीत सिंह, निवासी राजपुर रोड, देहरादून।
मुकदमा : 2

• त्रिलोकी राय, तत्कालीन नर्सरी विकास अधिकारी वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी पिथौरागढ़
• राजेंद्र कुमार सिंह, तत्कालीन आलू विकास अधिकारी ऊधमसिंहनगर, वर्तमान में मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल
• नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, निवासी हिल व्यू कॉलोनी, सहस्रधारा रोड, देहरादून
• भोपाल राम, मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल का सहायक विकास अधिकारी
• सुनील सिंह निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर
• मोहम्मद फारूख, अखरान नोपुरा, मीरबाजार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
• साजाद अहमद डार, गोनादेवसार, कुलगाम, जम्मू कश्मीर
• सामी उल्ला बट्ट, अवंतीपुरा, पुलवामा, जम्मू कश्मीर
• विनोद शर्मा निवासी राजगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
मुकदमा : 03

• मीनाक्षी जोशी, तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून, वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर वॉटर शेड मैनेजमेंट
• अनिल रावत निवासी जीएमएस

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद