चंपावत सत्र न्यायालय ने बिहार के आरजेडी विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया जारी, चेक बाउंस का है मामला
Laxman Singh Bisht
Jul 26, 2023 12:14 am
16 views
26 Jul 2023
चंपावत सत्र न्यायालय ने बिहार से आरजेडी विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया जारी
चंपावत जिला सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस के मुकदमे में सुनवाई करते हुए बिहार के आरजेडी विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं बच्चा पांडे।
चंपावत जनपद के पाटी क्षेत्र निवासी धन सिंह के द्वारा दायर मुकदमे की सुनवाई करते हुए चंपावत जिला सत्र न्यायालय ने सड़क निर्माण में कार्यरत दरौली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आरजेडी विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट इश्यू करते हुए चंपावत पुलिस अधीक्षक को बच्चा पांडे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश जारी किया है ज्ञात हो कि बिहार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दरौली कंस्ट्रक्शन द्वारा अल्मोड़ा जिले में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था जिसमें चंपावत के ठेकेदार धन सिंह व उनके सहयोगी हरीश अधिकारी के द्वारा भी कार्य किया गया था जिसके एवज में दरौली कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा विधायक बच्चा पांडे के अधिकृत हस्ताक्षर युक्त 10-10 लाख के दो चेक धन सिंह को दिए गए थे
जिनको बैंक द्वारा बाउंस करार दे दिया गया जिसके बाद धन सिंह के वकील दीपक जोशी के द्वारा चेक जारी कर्ता को नोटिस जारी किया गया जिसका जवाब ना प्राप्त होने की स्थिति में धन सिंह द्वारा फरवरी माह वर्ष 2019 मे चंपावत न्यायालय में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई गई जिस पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने सर्वप्रथम बाउंस हुआ चेक जारी करने वाले आरजेडी विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ बेलेबल समन जारी किया परंतु बच्चा पांडे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला सत्र न्यायालय द्वारा विधायक बच्चा पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चंपावत पुलिस अधीक्षक को आरोपी बच्चा पांडे को न्यायालय के समक्ष नियत तिथि 26 जुलाई 2023 तक उपस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुमान है कि विधायक बच्चा पांडे के न्यायालय के समक्ष नियत तिथि पर उपस्थित ना होने की स्थिति में वादी धन सिंह के वकील दीपक जोशी के द्वारा कार्यदाई कंपनी दरौली कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई किए जाने का प्रार्थना पत्र न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। वही चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा ने कहा न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम को बिहार भेजा गया है इस मामले की पैरवी शुरुआत में एडवोकेट विजय राय के द्वारा करी गई तथा अब इस मामले की पैरवी एडवोकेट दीपक जोशी कर रहे हैं

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत