रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:तलाकशुदा महिला की सनसनीखेज हत्या दरवाजा खोलते ही मारी गोली
Laxman Singh Bisht
तलाकशुदा महिला की सनसनीखेज हत्या दरवाजा खोलते ही मारी गोली
अकेली रह रही तलाकशुदा महिला की मौत से इलाके में हड़कंप।
राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं । राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है ।जहां एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है ।जानकारी के अनुसार वारदात रात करीब 10:00 बजे की है महिला अपने किराए के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से गली में पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाया जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला आरोपी ने बाहर से ही पिस्तौल सटाकर महिला को गोली मार दी ।गोली महिला के सीने में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे के भीतर महिला का सव बरामद किया ।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के0 सी0 भट्ट ने बताया मृतका की पहचान प्रीति रावत( 32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह पिछले एक वर्ष से शिवाजी नगर में किराए पर रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में कार्यरत थी ।मृतका का 8 वर्षीय बेटा है जो फिलहाल अपने नाना के घर रह रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक द्वारा महिला का किरायेदार सत्यापन नहीं कराया गया था ।इस संबंध में मकान मालिक से पूछता है की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है आरोपी की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है। पुलिस की टीम में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश