Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर कृषि व पशुपालन विभाग में समूह ग की निकली भर्तियां। आवेदन प्रक्रिया शुरू जाने

लोहाघाट:गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 26 मई को ठाड़ा ढुंगा वार्ड में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लोहाघाट के गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, 01 जून से लगेंगे विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया थाना रीठा साहिब का वार्षिक निरीक्षण। दिए जरूरी दिशा निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धारचूला:कमलेश दानू हत्याकांड को लेकर धारचूला पहुंची एसपी रेखा यादव। घटनास्थल का किया निरीक्षण।

हत्या के एक हफ्ते बाद भी कातिलों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ ।

लोगों की 16 जून को धारचूला व अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद करने की चेतावनी। एसडीएम को दिया ज्ञापन।एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव धारचूला में सात जून की रात को हुई 22 वर्षीय युवक कमलेश दानू की हत्या मामले में शनिवार को धारचूला पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया । साथ ही सभी होटल ढाबों की खुद जाकर जांच की ।चेकिंग के दौरान एसपी पिथौरागढ़ ने होटल व्यवसाईयों को साइन बोर्ड लगाने के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया।बता दें कमलेश दानू की सात जून की रात्रि दस बजे के आसपास धारचूला की नगरपालिका रोड में निर्मम तरीके से चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी ओर हत्यारे फरार हो गये थे। जो घटना के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाए। जिस कारण धारचूला में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर ही सभी मातहत अधिकारियों से चर्चा की ओर दिशा निर्देश जारी किए ओर मामले में जो भी संदेह के दायरे में है उनसे खुद थाने में पुछताछ की ।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव बड़ी सतर्कता से हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच कर रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कातिलों की जल्द गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ-साथ एसओजी को भी लगाया गया है । एसपी पिथौरागढ़ ने बताया जानकारी मिल रही है कि आरोपी नेपाल भाग चुके हैं कातिलों की गिरफ्तारी के लिए मित्र राष्ट्र नेपाल से भी वार्ता की जा रही है।और साथ ही उनकी चल अचल संपत्ति सीज करने की भी पुलिस तैयारी कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम किसी भी एंगल को छोड़ नहीं रहे हैं ।और नेपाल से भी हमारी बातचीत चल रही है दूसरे देश में जाकर आरोपी छुप गए हैं ।इसलिए थोड़ा समय लग रहा है ।परंतु हम अभियुक्त को छोड़ेंगे नहीं।हमने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं ओर उस पर हम खुद व्यक्तिगत तौर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि नेपाल से भी बातचीत चल रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी ।उन्होंने धारचूला के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की हैं।धारचूला में एक वर्ष पूर्व अनुज सिस्ताल नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा है । मामले में अनुज सिस्ताल के पिता भी पुलिस अधीक्षक से मिले उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपने पुत्र के हत्यारे को पकड़ने कि मांग की । अनुज सिस्ताल की हत्या पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने अनुज सिस्ताल के पिता को आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्या के आरोपी सुरेंद्र राम पुत्र नरेन्द्र राम के घर की कुर्की करेंगे।साथ ही मुजरिम कहीं भी छुपा हो उसको पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला जायेगा ।उसकी भी जांच चल रहीं हैं । तथा कोतवाल को तत्काल प्रभाव से कुर्की के आदेश जारी करा कर गिरफ्तारी के आदेश दिए।कमलेश दानू हत्याकांड में धारचूला में उबाल। 16 जून को धारचूला व अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद की चेतावनी।कमलेश दानू की हत्या के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी हत्यारो की गिरफ्तारी न होने से धारचूला में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को धारचूला क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम धारचूला को कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया ।साथ ही चेतावनी दी कातिलों की गिरफ्तारी न होने पर 16 जून सोमवार को धारचूला बाजार को पूरी तरह बंद करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय झूला पुल को भी बंद कर दिया जाएगा। हत्याकांड में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर धारचूला में कमलेश के परिजनों के साथ-साथ लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है हत्या के एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। कातिलों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर धारचूला एक बड़े आंदोलन की ओर बढ़ रहा है ।मालूम हो दो दिन पूर्व भी धारचूला में लोगों ने हत्यारो की गिरफ्तारी को लेकर विशाल जुलूस निकाला था और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। कमलेश दानू के कातिलों की गिरफ्तारी पिथौरागढ़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। क्यूंकि कातिल नेपाल में जाकर छुप गए हैं।

जरूरी खबरें