नैनीताल: भीमताल मे गर्लफ्रेंड ने नया ब्वॉयफ्रेंड बनाया फांसी पर झूला लोहाघाट का छात्र
Laxman Singh Bisht
Mar 15, 2024 10:32 pm
7 views
15 Mar 2024
नैनीताल: गर्लफ्रेंड ने नया ब्वॉयफ्रेंड बनाया फांसी पर झूला लोहाघाट का छात्र
नैनीताल: भीमताल में एक छात्र ने फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह 4 बजे उसका शव बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान मानस जोशी निवासी चांदमारी, लोहाघाट के रूप में हुई। मानस सिर्फ 23 साल का था। वो भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहा था। छात्र की मौत की सूचना मृतक के दोस्तों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ छात्र को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मानस सातताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित निजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का पेपर देने आया था। मानस ने अपने दोस्त हिमांशु जोशी को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की थी, जिसमें मानस अपने बांए हाथ की नस काटता दिखा। हिमांशु थोड़ी देर में मानस के कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद नहीं था, लेकिन मानस बाथरूम में लगे फैन से लटककर नीचे पड़ा हुआ था। दोस्तों ने 108 को फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिस पर उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस लड़की के बारे में जानकारी जुटा रही है। मानस के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं