हल्द्वानी:रिश्वत लेने व मांगने के आरोप में विजिलेंस ने राज्य कर अधिकारी व लिपिक को किया गिरफ्तार भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Sep 06, 2023 02:40 am
1 views
06 Sep 2023
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत विजिलेंस ने हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी विजिलेंस नैनिताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट व संविदा लिपिक दीपक सिंह मेहता को रिश्वत लेने वह मांगने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस टीम ने राज्य कर अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट के घर की तलाशी लेने पर 147500 रुपए व कुछ अभिलेख बरामद किए हैं एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत कर बताया गया था कि उसने जीएसटी रजिस्ट्रेशन का आवेदन किया था जब उसने कार्यालय जाकर जानकारी ली तो लिपिक दीपक सिंह मेहता ने बताया आपका आवेदन क्लियर हो गया है पर साहब को कुछ देना होगा एसपी मीणा ने बताया शिकायत सही पाए जाने पर आज निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर लिपिक दीपक मेहता को ₹3000 की रिश्वत लेते हैं गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में दीपक मेहता ने बताया यह रिश्वत उसने राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट के कहने पर मांगी जिसके बाद टीम के द्वारा राज्य कर अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ जारी है वहीं निदेशक विजिलेंस के द्वारा ट्रैप टीम को ₹5000 नकद इनाम की घोषणा करी है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों से 1064 नंबर को डायल करने की अपील करी ट्रैप टीम में निरीक्षक ललिता पांडे, निरीक्षक मनोहर दसोनी, एसआई राजीव उप्रेती, हेड कांस्टेबल जगदीश बोरा, कांस्टेबल नवीन कुमार आदि शामिल रहे कुल मिलाकर विजिलेंस की भ्रष्टाचारियो के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत