रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी के चर्चित महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा। हत्यारे के भाई से थे योगा ट्रेनर के संबंध
Laxman Singh Bisht
हल्द्वानी के चर्चित महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा। हत्यारे के भाई से थे योगा ट्रेनर के संबंध
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र मे 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का पुलिस ने आज 22वे दिन खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मामले में योगा ट्रेनिंग सेंटर संचालक के छोटे भाई अभय को योगा ट्रेनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि हत्यारे के बड़े भाई से महिला योग टीचर के अवैध संबंध थे। जिस कारण नाराज छोटे भाई ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या कर दी थी। हत्या आरोपी अभय कुमार मूल रूप से पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया योगा ट्रेनर की हत्या के मामले में मृतका की मां ने 3 अगस्त को मुखानी थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में सामने आया मृतका जिस योग सेंटर में काम कर रही थी उसे दो भाई चलाते थे। योगा ट्रेनर महिला का बड़े भाई से अवैध संबंध चल रहा था। लेकिन छोटे भाई अभय को ये संबंध पसंद नहीं आया और उसने महिला योगा ट्रेनर की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया पूछताछ में आरोपी अभय ने बताया उसके बड़े भाई की फिटनेस योग सेंटर नाम से एकेडमी है। जिसे दोनों भाई मिलकर चलाते थे। योग सेंटर मैनेजमेंट के सारे काम अभय देखता था।उसी सेंटर में मृतका भी काम करती थी। पूछताछ में आरोपी ने योगा ट्रेनर की हत्या की बात स्वीकार करी है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।