रुद्रपुर में ऑनर किलिंग, मां बाप ने प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी की गला दबा कर की हत्या।
Laxman Singh Bisht
Feb 27, 2024 03:43 am
12 views
27 Feb 2024
रुद्रपुर में ऑनर किलिंग, मां बाप ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटी की गला दबा कर की हत्या।
उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ गंज में ऑनर किलिंग के चलते माता-पिता ने नाबालिक बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को दफनाने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर ले गए। आरोप है कि आरोपी माता-पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते गला घोटकर बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घटना को आत्म हत्या बताते हुए शव को उत्तर प्रदेश के रामपुर में दफन करने की तैयारी कर ली। सूचना के बाद रामपुर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया तो मृतका की गला दबा कर हत्या होना प्रकाश में आया। हत्या की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी माता पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया । कोतवाली पुलिस ने आरोपी माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं