काशीपुर पुलिस ने चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Apr 04, 2023 01:43 am
7 views
04 Apr 2023
काशीपुर पुलिस ने चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है
काशीपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है काशीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की एक दर्जन बाइकों के साथ तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी जिसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी काशीपुर अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देश पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूडी के नेतृत्व में बाईक चोरियों के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा बाइक चोरियों के घटना स्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा मुखबिरों की मदद से
कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा मानव बिहार की तरह कच्चे जा रहे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को देखते हुए उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया फाइल चोरों से पूछताछ में पुलिस को उनके कब्जे से झाड़ियों में छुपाई गई चोरी की एक दर्जन बाइकें बरामद हुईं। वही एसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि। चोरी की एक दर्जन बाइकों में एक बाइक अमरोहा उत्तर प्रदेश से चुराई गई है।
बाकी बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है कि यह बाइके कहां-कहां से चुराई गई थी। पकड़े गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के हैं जबकि तीसरा आरोपी उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की बाइकें चुराते हैं। वह लोग रेकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके नंबर प्लेट तोड़ देते थे उनके द्वारा यह गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छुपाई गई थी और उन्हें आज रात बाहर भेजने की योजना थी। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में
अपने नाम विकास कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, गौरव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुंडा उधम सिंह नगर तथा प्रमोद कुमार उर्फ रितिक पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी ग्राम सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। एसएससी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।

विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।