रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पति को चाकू मारने के आरोप में महिला शिक्षिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज। पति पर भी मुकदमा दर्ज।
Laxman Singh Bisht
पति को चाकू मारने के आरोप में महिला शिक्षिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज। पति पर भी कार्यवाही।

लोहाघाट के पाटन पुलिस क्षेत्र में तीन दिन पूर्व महिला शिक्षिका सविता गोस्वामी के द्वारा आपसी विवाद के चलते अपने शिक्षक पति सुंदर नाथ पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल शिक्षक का चंपावत जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया। मामले में शिक्षक सुंदर नाथ के पिता ईश्वरी नाथ के द्वारा लोहाघाट थाने में अपनी बहू सविता गोस्वामी के खिलाफ उनके पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी तथा अपनी बहू पर कार्रवाई की मांग की गई थी। तो वही शिक्षिका सविता गोस्वामी के द्वारा भी अपने पति पर मारपीट , क्रूरता तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई। उन्होंने आरोप लगाए थे उस रात उनके पति के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिस कारण अपनी जान बचाने के लिए उनके द्वारा सब्जी काटने के दौरान चाकू चल गया। मामले में लोहाघाट पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया मामले में आरोपी सविता गोस्वामी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा उनके पति आरोपी शिक्षक सुंदर नाथ के खिलाफ क्रूरता की धारा 85 बीएनएस, मारपीट 351(3) तथा जान से मारने की धमकी देना 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला काफी सुर्खियों में है। तो वहीं शिक्षक के परिजन आरोपी सविता गोस्वामी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में पूर्व में भी विवाद हो चुके है।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए