रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ बाबा गिरफ्तार। लोहाघाट पुलिस की बड़ी कामयाबी।
Laxman Singh Bisht
चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
लोहाघाट में बाबा के तौर पर निवासरत गुड़गांव हरियाणा निवासी कुबेर नाथ 01 kg 110 ग्राम अवैध चरस के साथ थाना लोहाघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। एसपी चंपावत के निर्देश पर गुरुवार 05 जून को जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र मे लोहाघाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम सुई लोहाघाट के पास से अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा थाना कोतवाली गुड़गांव हरियाणा को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया बाबा वर्तमान में लोहाघाट में बाबा के तौर पर निवासरत था जो ग्रामीणों से छोटी छोटी मात्रा में चरस इकठ्ठा कर हरियाणा ले जाकर बेचता था। थाना अध्यक्ष ने बताया बाबा कुबेरनाथ के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया ! मामले में आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार थाना लोहाघाट ,उ0नि0 हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट ,हे0का0 वजीर चंद,हे0का0 संजय जोशी,हे0का0 सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर