Thursday 12th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की पत्रकारों को बड़ी सौगात गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत

चंपावत:गैस की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

चंपावत:महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुनीं 17 शिकायतें

लोहाघाट:विद्युत विभाग का वसूली अभियान शुरू समय पर बिल न देने पर काटा जाएगा विद्युत कनेक्शन।

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

: लोहाघाट:15 दिन से लापता महिला का मिला क्षत विक्षिप्त सव 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
15 दिन से लापता महिला का मिला क्षत विक्षिप्त सव लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के धोनी सिलिग गांव की महिला भूमि देवी (52 )पत्नी धर्म सिंह 20 जून 24 की रात को अचानक लापता हो गई थी तब से परिजन व ग्रामीण लगातार भूमि देवी की तलाश कर रहे थे तथा पंचेस्वर कोतवाली में भी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी इसके बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुटी थी ग्रामीणों के द्वारा की जा रही तलाश के दौरान गुरुवार 4जुलाई शाम लगभग 3:00 बजे के आसपास भूमि देवी के पुत्र कमल धोनी को बलचूड़ा गधेरे में भूमि देवी का क्षत विक्षप्त सव दिखाई दिया जिसकी सूचना कमल के द्वारा ग्रामीणों को दी गई वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई शुक्रवार को पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी भिजवाया गया जहां शुक्रवार को सव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है एसएचओ इंद्रजीत ने बताया मामला फांसी लगाकर कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पर पुलिस घटना की हर एंगल से जांच करेगी हालांकि परिजनों के द्वारा कोई शक नहीं जताया गया है ग्रामीणों के मुताबिक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन काफी दिनों तक सव के न मिलने के कारण डीकंपोज होकर सव दो-तीन हिस्सों में बटकर जमीन में गिर गया था पेड़ मे महिला के सिर्फ सर के बाल व मंगलसूत्र लटकता हुआ मिला वहीं महिला का आज पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा

जरूरी खबरें