रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचेश्वर पुलिस ने 6 पेटी शराब व बियर के साथ तीन तस्करो को किया गिरफ्तार। अल्टो सीज
Laxman Singh Bisht
एसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।
लोहाघाट। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो को देखते हुए पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसपी के निर्देश पर सोमवार देर रात थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र मे पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में खालगड़ा - किमतोली मुख्य सड़क में की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को ऑल्टो कार संख्या UK-03-C- 8230 में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 48 कैन बियर, 24 बोतल मैकडॉवेल व 24 बोतल देसी मसालेदार शराब माल्टा मार्का कुल 06 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ के थाना कोतवाली पंचेश्वर में धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त मारुती ऑल्टो कार को भी धारा 72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के सीज़ कर कब्जे लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया शराब तस्करी में पुलिस ने सूरज सिंह पुत्र हिम्मत सिंह आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम मटियानी। राकेश राम पुत्र स्वर्गीय पुनाराम आयु 27 वर्ष, निवासी ग्राम मटियानी तथा संदीप कुमार पुत्र तारा राम निवासी ग्राम मटियानी को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम मे हेमंत सिंह कठेत- थानाध्यक्ष पंचेश्वर, हेड कांस्टेबल अजय कुमार , कांस्टेबल पवन वर्मा कांस्टेबल राजेंद्र गिरी थाना पंचेश्वर शामिल रहे।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर