Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चोरों में नहीं रहा पुलिस का खोफ प्रसिद्ध कालेसन मंदिर में चोरी/ एक हफ्ते में दूसरी घटना

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

चोरों में नहीं रहा पुलिस का खोफ प्रसिद्ध कालेसन मंदिर में चोरी/ एक हफ्ते में दूसरी घटनाचंपावत जिले के मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरों ने एक हफ्ते के भीतर दो मंदिरों को अपना निशाना बनाया है। ऐसा लगता है चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। चोरों ने अब लोहाघाट के प्रसिद्ध कनेड़ी के कालेसन मंदिर को अपना निशाना बनाया है। क्षेत्र के प्रमोद जोशी ,मनोज जोशी ,कैलाश जोशी व मोहन जोशी ने बताया चोरों ने कलेशन देवता मंदिर के धर्मशाला का ताला तोड़कर तांबे के बर्तन, 50 से अधिक घंटियां, 10 कंबल, गड्ढे, 25 से अधिक थालियां व लोटों पर हाथ साफ कर लिया है। ग्रामीणों ने कहा घटना लगभग दो से तीन दिन पुरानी है जिसकी जानकारी ग्रामीणों को कल सुबह हुई। ग्रामीणों ने बताया चोरी की घटना की तहरीर पंचेश्वर कोतवाली में दी गई है। वहीं प्रसिद्ध मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा आए दिन चोर बेखौफ होकर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। पर पुलिस के द्वारा किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने तथा क्षेत्र में गस्त करने की मांग की है। मालूम हो लोहाघाट पुल्ला मुख्य सड़क में गंगनोला के पास कालेशन देवता का प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें लोगों की बड़ी आस्था है ।एक बार फिर से चोरों ने लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की बात कर रही है।मालूम हो इसी हफ्ते चोरों ने चौड़ा राजपुर के एडी देवता मंदिर को भी अपना निशाना बनाया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें