Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: नैनीताल:लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के चड़ा हत्थे विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 22, 2024
लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के चड़ा हत्थे विजिलेंस की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है विजिलेंस नैनीताल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस ने बुधवार 22 मई को लघु सिंचाई विभाग खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को ठेकेदार से 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय देहरादून धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया शिकायतकर्ता ने 20 मई को एक शिकायती पत्र विजिलेंस कार्यालय सेक्टर हल्द्वानी में दिया था कि वह डी श्रेणी का ठेकेदार है उसके द्वारा विकासखंड कोटा बाग के ग्राम सेलसी या में लघु सिंचाई खंड नैनीताल की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 /24 में लगभग 450 मीटर के 10 लाख रुपए की लागत की गूल के निर्माण कार्य का ठेका लिया था निर्माण कार्य पूरा होने पर लघु सिंचाई खंड द्वारा दो किस्तों में किए गए भुगतान 9लाख 50 हजार रूपए जो जीएसटी काटकर ₹8लाख होता है भुगतान करने की एवज में विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा उक्त 8 लाख का 20% के रूप में 1लाख 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी जबकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहता था एसएसपी गुंज्याल ने बताया इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच की गई जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुधवार 22 मई को कृष्ण सिंह कन्याल अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग खंड नैनीताल को सीजन रिजार्ट कालाढूंगी परिसर से शिकायतकर्ता से ₹50000 की रिश्वत लेते हुए और रंगे हाथ गिरफ्तार किया है एसएसपी गुंज्याल ने बताया अभियुक्त से पूछताछ जारी है अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है वही निदेशक सतर्कता डॉ बी मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है निदेशक सतर्कता डॉ बी मुरुगेशन ने अपील करते हुए कहा अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592 300 पर कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं

जरूरी खबरें