रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:बेतालघाट फायरिंग कांड के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल।
Laxman Singh Bisht
बेतालघाट फायरिंग कांड के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल।
नैनीताल जिले के बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। नैनीताल जिले के बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कल उच्च न्यायालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल को फटकार लगाई थी। ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 2 वाहन सीज किये गए।
गिरफ्तार अभियुक्त;- 1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता
विज्ञापन
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास