रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ अधिवक्ता सहित दो गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ अधिवक्ता सहित दो गिरफ्तार।
पुलिस व एसओजी ने दो अभियुक्तो से दो लाख से अधिक की कुल 8.48 ग्राम हेरोइन (स्मैक) की बरामद।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 8.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी एंचोली बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान घाट की ओर से आ रहे दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संदीप जोशी व निशान्त बोरा बताया। संदेह के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई तो क्रमशः 7.41 ग्राम व 1.07 ग्राम हेरोइन तथा ₹4,400/- नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों में से संदीप जोशी पिथौरागढ़ जिला बार काउंसिल एसोसिएशन में अधिवक्ता हैं।पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत लगभग ₹2,54,400/- आंकी गई है।पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस टीम:
• उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी
• कां. महेन्द्र डंगवाल
• कां. विजय रजवार
• हे.का. अशोक बुदियाल (एसओजी)
• कां. सतेंद्र सुयाल (एसओजी)
• कां. सोनू कार्की (एसओजी)
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।