Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

: एक माह पूर्व बाराकोट के ढटीगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 22, 2023
  बाराकोट ब्लॉक के सिमलटुकरा (ढटीगांव) में 5 मार्च 2023 को मदन सिंह नाम का एक व्यक्ति गांव के रास्ते में घायल अवस्था में मिला जिसको ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट अस्पताल लाया गया था लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई थी जिसके बाद लोहाघाट पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था वही गांव के कुछ लोगों के द्वारा मदन सिंह की हत्या का अंदेशा जताते हुए तथा गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताते हुए डीएम चंपावत को पत्र लिखा था तथा एसपी चंपावत को भी मदन सिंह की हत्या होने की आशंका जताते हुए मामले की जांच करने की मांग करी गई थी इस मामले को लेकर गांव में भी काफी तनाव का माहौल था जिसको लेकर पुलिस के द्वारा कुछ लोगों के शांति भंग की आशंका को देखते हुए चालान भी किए गए थे वहीं 21 अप्रैल शुक्रवार को मृतक मदन सिंह की बेटी सरिता ने लोहाघाट थाने में आकर अपने पिता की हत्या होने की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी तथा मामले में जांच कर दोसियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करी सरिता की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है मामले की जांच लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के द्वारा की जा रही है अब यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा की मदन सिंह की हत्या हुई थी या मदन सिंह दुर्घटना में मारे गए थे फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है

जरूरी खबरें