चंपावत:जमीनी विवाद में चाचा को गोली मारने वाला भतीजा गिरफ्तार एसपी ने किया खुलासा
Laxman Singh Bisht
Feb 05, 2025 08:12 pm
16 views
05 Feb 2025
जमीनी विवाद में चाचा को गोली मारने वाला भतीजा गिरफ्तार एसपी ने किया खुलासा
मंगलवार दोपहर को चंपावत के भैरवा में दिनदहाड़े रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा को पुराने जमीनी विवाद के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था। एसपी चंपावत अजय गणपति ने प्रेस वार्ता कर आज बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया मंगलवार दोपहर में दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद हो गया था आवेश में आ कर महेंद्र सिंह तड़ागी ने अपने रिश्ते के चाचा दिनेश तड़ागी पर रिवाल्वर से गोली दाग दी थी जिसमें वह घायल हो गए एसपी ने बताया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेंद्र तड़ागी तथा गवाह अमित सिंह की निशान देही पर गवाह अमित के घर से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की रिवाल्वर तथा तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है तथा अभियुक्त के इकबालिया जुर्म के आधार पर अभियुक्त को घायल की पत्नी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
तथा घटना में बरामद रिवाल्वर के आधार पर अभियोग में 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है तथा शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है एसपी ने बताया अभियुक्त तथा पीड़ित पक्ष में पूर्व से ही जमीन संबंधी विवाद था जिसमें पूर्व में कोतवाली चंपावत पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों का धारा 107 / 116(3 )सीआरपीसी में चालान किया गया था उन्होंने बताया हमलावर महेंद्र सिंह तड़ागी सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी है। वहीं घायल दिनेश सिंह के परिजनों ने बताया पूर्व में भी आरोपी महेंद्र सिंह ने बंदूक से हमला करने का प्रयास किया था। उनके द्वारा घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वही दिनदहाड़े गोली चलने से चंपावत बाजार में अफरा तफरी मच गई थी मामले की जांच एसआई ललित पांडे के द्वारा की जा रही है वहीं घायल की पत्नी का कहना है अगर पूर्व में ही पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त की होती तो आज यह घटना सामने नहीं आती

विज्ञापन
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।