Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर कृषि व पशुपालन विभाग में समूह ग की निकली भर्तियां। आवेदन प्रक्रिया शुरू जाने

लोहाघाट:गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 26 मई को ठाड़ा ढुंगा वार्ड में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लोहाघाट के गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, 01 जून से लगेंगे विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया थाना रीठा साहिब का वार्षिक निरीक्षण। दिए जरूरी दिशा निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: एक करोड़ की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को उधम सिंह नगर पुलिस ने मय माल के किया गिरफ्तार प्रदेश की सबसे बड़ी चोरी का किया खुलासा टायरों से भरे ट्राले को कर दिया था गायब

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 8, 2023
4 राज्यों में तलाश के बाद एवं सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगे एक करोड़ की चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदेश की सबसे बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने चोरी हुए करीब 250 टायरों से भरे ट्रक को बरामद किया है। जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है। ट्रक व माल बरामद करने में पुलिस को करीब 800 सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी पड़ी है। मालूम हो हरीश मुंजाल के द्वारा बीती 6 मार्च को पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी को उनका 10 टायरा ट्रक यूके06 सीबी 7486, जिसमें करीब 250 टायर लदे हुए थे, जिसकी कुल कीमत 60 लाख रुपये थी। ट्रक को टायर की डिलीवरी के लिए झारखण्ड जाना था, किन्तु ट्रक अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा। जिसपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी, एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी विजेन्द्र शाह व रुद्रपुर कोतवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया। टीम द्वारा तलाश के दौरान चालक अमीर आलम  निवासी मुरादाबाद व परिचालक शाने आलम निवासी मुरादाबाद का पता किया, जहां कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद टीम द्वारा उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के कई टोल टैक्स व करीब 800 सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच करी। साथ ही मोबाइल नंबरो सर्विलांस, पर लगाया गया मुखबिर की सूचना पर पुलिस को 22 मार्च को अभियुक्त तसब्बर अली पुत्र खलील अहमद निवासी मुलाना जोया  उ0प्र0 के जोया स्थित गोदाम से चोरी के 248 टायर बरामद हुए तथा अभियुक्त तसब्बुर अली को  चोरी का माल रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।  पुलिस के द्वारा चालक  व परिचालक  की  तलाश जारी रखी गई।   मुखबिर  की सूचना पर गत दिवस स्थान जोया जनपद अमरोहा से अभियुक्तगण चालक अमीर आलम व परिचालक शाने आलम को मय ट्रक (जिसकी नम्बर प्लेट  बदली गई थी) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद ट्रक व टायरों की कुल कीमत 1 करोड़ रुपये है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को एसएसपी ने 5000 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। साथ ही बेहतरीन कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को इंप्लाय ऑफ द मंथ की घोषणा की है।

जरूरी खबरें