Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून बैरागी वाला में भाजयूमो नेता की हत्या पर बवाल घर में घुसकर कर दी गई हत्या।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

देहरादून बैरागी वाला में भाजयूमो नेता की हत्या पर बवाल घर में घुसकर कर दी गई हत्या।

सहसपुर के बेरागीवाला में खूनी संघर्ष,,1 की मौत तीन गंभीर घायल हिंदूवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

मुस्लिम समुदाय के है हमलावर छावनी में तब्दील हुआ बेरागीवाला

हिंदू बादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, हाइवे किया जाम

मौके पर पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान पुलिस की ढीली कार्रवाई पर जमकर लताड़

विकास नगर में खूनी संघर्ष हथौड़े से वार कर युवक की हत्या, तीन लोग घायल।

देहरादून के विकास नगर सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को खेत में सिंचाई के पानी को लेकर हुए मामूली विवाद में भाजपा युवा मोर्चा के नेता वह पूर्व क्षेत्र पचायत सदस्य विनोद की हत्या कर दी गई, हत्या का आरोप (मुस्लिम पक्ष) के लोगो पर लगा है। बैरागीवाला गांव में विवाद का कारण खेत में सिंचाई के लिए पानी के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने बाद गंभीर मोड़ लेते हुए खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के लगभग 10 लोग हथौड़े और बेलचे लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।जिसमें हमले में भाजपा युवा मोर्चा नेता विनोद की मौत हो गई, उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अब सहसपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए और कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और कई थानों के पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।वहीं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और पुलिस-प्रशासन को आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए तथा पुलिस की लापरवाही पर गंभीर नाराजगी जताई। तनावपूर्ण माहौल के कारण एसपी देहात पंकज गैरोला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटी हुई है।फिलहाल तीनों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विनोद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।जबकि तीन घायलों अशोक, सुषमा व राजेश कुमार का उपचार चल रहा है। हिंदूवादी संगठन तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

जरूरी खबरें