Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: 'आरा के ओठलाली' गाने में पवन सिंह ने मचाया धमाल, बना दिया नया रिकार्ड

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत का सबसे सुपरहिट सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने पूरी इंडस्ट्री को हिला रखा है। भोजपुरी जगत ने आज दुनिया के अंदर अपनी अलग पहचान बना रखी है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने नए साल 2025 की धमाकेदार शुरुआत की है। पवन सिंह ने अपने 5 जनवरी को जन्‍मदिन पर उन्‍होंने अपना नया गाना 'आरा के ओठलाली' रिलीज किया।

इस गाने के यूट्यूब पर भोजपुरी म्‍यूजिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। 'आरा के ओठलाली' को 24 घंटे में 5.3 म‍िल‍ियन यानी 53 लाख से अध‍िक बार देखा गया है।

पवन सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ में इस गाने को रिलीज किया गया। ये गाना सुपरहिट साबित हुआ है और यूट्यूब के म्‍यूजिक कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड हो रहा है।

'सारेगामा हम भोजपुरी' चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने कंपोज किया है।

बता दें कि लखनऊ में इस गाने की लॉन्‍च‍िंग पर अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, निर्माता निशांत उज्जवल, गायक और अभिनेता रितेश पांडे, गुंजन सिंह, एक्‍ट्रेस अंजना सिंह, चांदनी सिंह, क्वीन शालिनी भी मौजूद थे।

जरूरी खबरें