Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बरसों बाद ईएनटी सर्जन की हुई तैनाती आईसीयू हुआ संचालित लोगों को मिली राहत

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 18, 2023
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में बरसों बाद ईएनटी सर्जन की हुई तैनाती आईसीयू हुआ संचालित लोगों को मिली राहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लगभग 10 वर्षों के बाद शासन के द्वारा ईएनटी सर्जन की तैनाती कर दी गई लोगों ने शासन व स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करी है लोगों का कहना है ईएनटी के मरीजों को अब बाहर के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी वहीं बुधवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में पहुंचे सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोहाघाट अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरो की कमी को पूरा किया जा रहा है जिसके लिए ईएनटी सर्जन डॉक्टर इशांत चौधरी की नियुक्ति कर दी गई है जिन्होंने बुधवार से ओपीडी शुरू कर दी है सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने बताया इसके अलावा लोहाघाट अस्पताल में फिजिशियन, आई सर्जन व रेडियोलॉजिस्ट तैनात है इसके अलावा हफ्ते में 2 दिन जिला चिकित्सालय के बाल रोग व अस्थि रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं डॉक्टर अग्रवाल ने कहा लोहाघाट में हड्डी रोग ,बाल रोग व स्त्री रोग विशेषज्ञ की स्थाई तेनाती के प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने बताया लोहाघाट के आईसीयू को भी शुरू कर दिया गया है जिसमें गंभीर मरीजों को रखा जा रहा है निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने सीएमएस डॉक्टर सोनाली मंडल को लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए डॉ अग्रवाल ने बताया जिले में अभी तक 1लाख 19हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं वही विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होने पर क्षेत्र के लोगों ने सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया है  

जरूरी खबरें