Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

सर्वाइकल कैंसर के बचाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू।

चंपावत जिले के बाराकोट में मंगलवार को एचपीवी निशुल्क टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य फर्तोला योगेश जोशी एवं जिला पंचायत सदस्या रैघाव कुमारी मनीषा कलाकोटी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजीत सिंह तथा महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मेघा ने उपस्थित लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व इसके लाभ तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है ।

समय पर टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों के बचाव संभव हैं इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों को इस अभियान का लाभ अवश्य लेना चाहिए ,कार्यक्रम में फर्तोला जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी व रैघाव जिला पंचायत सदस्या मनीषा कालाकोटी ने भी इस वैक्सीन के लाभ के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी तथा समस्त क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाए ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही

जिसमें एच वी, शांति देवी एएनएम विनीत जोशी सविता का कोहली आशा कार्यक्रती, प्रेम देवी दीपक जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों और लाभार्थियों से अपील की है कि वह आगे आकर एचपीवी टीकाकरण अभियान में भाग लेकर अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।

जरूरी खबरें