Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने में किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम का प्रशिक्षण सम्पन्न

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 9, 2026

मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने में किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम का प्रशिक्षण सम्पन्नजनपद चम्पावत के पीएचसी बाराकोट में आज शुक्रवार को किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह द्वारा की गई। राज्य स्तर से आए मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी (कुमाऊँ मंडल) ने किलकारी सेवा एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण में बीसीएम जगदीश जोशी, जोगेंद्र थापा, दीपक जोशी, सुनीता जोशी, आशा फेसिलेटर, एएनएम एवं सीएचओ ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला के दौरान बताया गया कि 14424 किलकारी सेवा के माध्यम से RCH पोर्टल में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की माताओं को गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव, पोषण, टीकाकरण एवं शिशु देखभाल से संबंधित पूर्व-रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश मोबाइल फोन पर नि:शुल्क भेजे जाते हैं, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी लाभार्थी से किलकारी कॉल छूट जाती है तो वे 14423 या 18005321255 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर संदेश पुनः सुन सकती हैं। किलकारी कॉल की आवृत्ति अब मासिक कर दी गई है।प्रशिक्षण में मोबाइल अकादमी को आशा कार्यकर्ताओं के लिए ऑडियो आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म बताया गया, जिससे वे मोबाइल के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकती हैं।अंत में प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का समय पर RCH पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें और किलकारी सेवा का अधिकतम लाभ दिलाएं।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

जरूरी खबरें