Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा बाराही धाम को बड़ी सौगात, टाइप-बी अस्पताल की मंजूरी से खुलेंगे बेहतर इलाज के द्वार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

देवीधुरा बाराही धाम को बड़ी सौगात, टाइप-बी अस्पताल की मंजूरी से खुलेंगे बेहतर इलाज के द्वार।

चिकित्सालय का होगा विस्तार, 24 घंटे सेवाएं और 13 पद स्वीकृत, 20 से अधिक ग्राम पंचायतों को मिलेगा लाभ।लोहाघाट। मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रस्तावित भव्य और दिव्य मंदिर के साथ अब क्षेत्र को चिकित्सा सेवाओं की भी ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। एक शताब्दी बाद देवीधुरा के चिकित्सालय का सूचीकरण कर उसे टाइप-बी अस्पताल का दर्जा दिया गया है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के द्वार खुल गए हैं।इस उपलब्धि के पीछे पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर सिंह बिष्ट के सतत प्रयास अहम साबित हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) के मानकों के अनुसार टाइप-बी अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत यहां दो चिकित्सक, एक एएनएम, हेल्थ विजिटर, वार्ड बॉय, आशा टीम सहित नर्सिंग स्टाफ के कुल 13 पद स्वीकृत किए गए हैं।आईपीएचएस मानकों के अनुसार अस्पताल के लिए 10 नाली भूमि की आवश्यकता थी, जिसे पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट के प्रयासों से ग्रामीणों द्वारा 11 नाली उपयुक्त भूमि उपलब्ध करा दी गई है। इस भूमि पर आधुनिक चिकित्सालय भवन एवं अन्य आवश्यक ढांचों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। साथ ही, पूर्व में संचालित टाइप-ए अस्पताल के संसाधनों का भी उपयोग किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि देवीधुरा चिकित्सालय जिसके परिसर में पहले से ही 6 नाली भूमि और आवासीय भवन मौजूद हैं। सीएमओ के अनुसार देवीधुरा कुमाऊं मंडल के हृदय में स्थित एक ऐसा दिव्य स्थल है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से नैनीताल जिले की 20 से अधिक ग्राम पंचायतों, अल्मोड़ा जिले की 10 ग्राम पंचायतों तथा देवीधुरा न्याय पंचायत क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पूर्व ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के सहयोग से यह संभव हो पाया है। इसके लिए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सीएमओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि सीएमओ के सहयोग से 2 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को चंदन लैब द्वारा निशुल्क विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं भी देवीधुरा में उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

जरूरी खबरें