रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिला अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया शुरू भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया नि
Laxman Singh Bisht
जिला अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया शुरू भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बुधवार को जिला अस्पताल चम्पावत स्थित ब्लड बैंक का ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट (BCSU) के लाइसेंस हेतु भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम ने ब्लड बैंक की आधारभूत सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, गुणवत्ता मानकों एवं कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विशेषज्ञ टीम के अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता करते हुए जनपद में बेहतर रक्त सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया तथा प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीसीएसयू के संचालन से जनपद में आधुनिक रक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी और गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा दुर्घटना पीड़ितों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स एवं पैक्ड रेड सेल्स जैसे आवश्यक रक्त अवयव स्थानीय स्तर पर समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण के उपरांत आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।लाइसेंस प्राप्त होने के बाद जनपद की रक्त सेवाएं और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनेंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम के सदस्य नरेश कुमार गोली, नीरज कुमार एवं हर्षिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी