Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीआईसी जानकीधार के पांच मेधावी बच्चों का मुख्यमंत्री मेधावी योजना में चयन।

दून:फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

पाटी : कांडा में लगा पशु चिकित्सा शिविर, लम्पी स्किन डिजीज के विरुद्ध चला टीकाकरण अभियान

लोहाघाट:पुलहिंडोला में बीएसएनल का टावर जनता के लिए बना मुसीबत दुर्घटनाओं का हो रहा अंदेशा।

हल्द्वानी: पाटी का युवक हल्द्वानी में गिरफ्तार सेना की फर्जी वर्दी मे इंस्टाग्राम पर खुद को बता रहा था सेना का मेजर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कायाकल्प अवार्ड में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, जिला अस्पताल व उप जिला अस्पताल टनकपुर सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 2, 2026

कायाकल्प अवार्ड में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, जिला अस्पताल व उप जिला अस्पताल टनकपुर सम्मानित

चम्पावत। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। कायाकल्प कार्यक्रम (कायाकल्प अवार्ड योजना) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में External Assessment के उपरांत चम्पावत जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।कायाकल्प योजना के तहत जिला चिकित्सालय चम्पावत और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को Commendation Award से नवाजा गया है। इसके साथ ही जिले के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को भी Commendation Award प्राप्त हुआ है।वहीं जिले के 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार मिला है। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर का रखरखाव, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सहित विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। External Assessment में बेहतर प्रदर्शन के बाद जिले के इतने अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कार मिलना स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने सभी सम्मानित स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि कायाकल्प अवार्ड के लिए किए गए मूल्यांकन से स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।आमबाग आयुष्मान आरोग्य मंदिर का प्रथम स्थान हासिल करना भी जिले के लिए विशेष उपलब्धि है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें