Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: चंपावत:25 से 27 फरवरी तक चंपावत में लगेगा निशुल्क विशाल आयुष चिकित्सा शिविर

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
25 से 27 फरवरी तक चंपावत में लगेगा निशुल्क विशाल आयुष चिकित्सा शिविर आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग के द्वारा 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चंपावत के जिला पंचायत सभागार में निशुल्क विशाल आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह ने बताया शिविर में आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का नाड़ी परीक्षण, प्रकृति परीक्षण, आयुर्वेद परामर्श, होम्योपैथिक परामर्श ,पंचकर्म ,मर्म चिकित्सा , न्यूरो थेरेपी ,अग्निकर्म , लीच थेरेपी करी जाएगी तथा निशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा उन्होंने जिले के समस्त लोगों से इस निशुल्क विशाल आयुर्वेद शिविर का लाभ लेने की अपील करी है उन्होंने बताया विभाग द्वारा पहली बार इस विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिले के लोग आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रह सके उन्होंने बताया शिविर प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा उन्होंने समस्त लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करी है वही आयुष विभाग शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियो में जुट गया है

जरूरी खबरें