Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट आयुर्वेदिक अस्पताल में दवा की आपूर्ति सुचारू करने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 15, 2026

लोहाघाट आयुर्वेदिक अस्पताल में दवा की आपूर्ति सुचारू करने की मांग।चंपावत जिले के लोहाघाट में सरकार के द्वारा जनता को आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है। ताकि जनता को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके। आज गुरुवार को यूकेडी के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा( राजू भैया) ने जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में वर्तमान में दवा की कमी चल रही है।उन्होंने कहा काफी लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ लेना चाहते हैं पर दवा की कमी के चलते उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा सरकार के द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सक व अन्य सुविधाएं दी गई है पर दवा की कमी के चलते दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने शासन व प्रशासन से दवा की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है ।ताकि मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का भरपूर लाभ मिले। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों ने बताया अस्पताल के लिए दवा की डिमांड भेजी गई है जल्द ही दवा की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। कहा कुछ दवाओ की कमी अस्पताल में चल रही है।

जरूरी खबरें