Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ

पाटी:मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 14, 2026

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

चिकित्सकों का ट्रांसफर न रुकने तक संघर्ष समिति करेगी अनिश्चितकालीन धरना

सरकार पर लगाए जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से शासन के द्वारा एक साथ आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है दिन में चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल है तथा उनके बदले अभी तक कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र सिंह बोहरा, निश्चेतक डॉक्टर चित्रलेखा बोहरा, डॉ मंजीत सिंह सहित आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक आठ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताते हुए आज मंगलवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में चिकित्सकों के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। समिति अध्यक्ष विपिन गोरख ने कहा उप जिला चिकित्सालय में शासन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। जिसके चलते क्षेत्र की गरीब जनता को बेहतर उपचार अस्पताल में मिल रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पर सरकार को यह रास नहीं आया और एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। विपिन गोरखा ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक चिकित्सकों का स्थानांतरण नहीं रोका जाता है लोहाघाट विकास संघर्ष समिति कल बुधवार से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। तथा जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने कहा दूर-दूर क्षेत्र से लोहाघाट अस्पताल में जनता उपचार के लिए आती है पर सरकार के द्वारा चिकित्सकों का स्थानांतरण कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते है। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर महेश ढेक के द्वारा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा इस जनहित के आंदोलन में कांग्रेस अपना समर्थन लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को देती है कहा इस जनहित के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है वह यात्राओं का आनंद ले रहे है। वही जनता ने भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के आंदोलन को जनहितकारी बताया प्रदर्शन करने में लोकेश पांडे ,अजय गोरखा, राज किशोर शाह ,दीपक शाह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू फर्त्याल, गोपाल कनौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें