Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पौड़ी :स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन। सीएमएस व पूर्व सीएमओ को किया सस्पेंड

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

पौड़ी :स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन। सीएमएस व पूर्व सीएमओ को किया सस्पेंडउत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पौड़ी जिला अस्पताल के सीएमएस और पूर्व सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है।स्वास्थ्य मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में की गई कोताही के चलते यह कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2022 में खराब हुई मशीन को सुरक्षित स्थान पर रखने की बजाय खुले में रखा गया था। जिसके चलते लाखों रुपए की मशीन क्षतिग्रस्त हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन महानिदेशक, संयुक्त निदेशक एवं सहायक निदेशक से भी स्पष्टीकरण स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री उनियाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

जरूरी खबरें