Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: आंख में घुसी लकड़ी/ सफल ऑपरेशन कर डॉ राठी ने ग्रामीण की बचाई आंख।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

आंख में घुसी लकड़ी का सफल ऑपरेशन कर डॉ राठी ने ग्रामीण की बचाई आंख। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात आई सर्जन डॉक्टर विराज राठी के द्वारा जटिल से जटिल ऑपरेशन कर कई लोगों की आंखों को बचाया जा चुका है। इस मामले में खेतीखान के रहने वाले चरण नाथ की आंख में लकड़ी घुस गई थी जिस कारण उनकी आंख को भी खतरा पैदा हो गया था। जिसके बाद वह लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टर राठी के द्वारा उनकी आंख का परीक्षण किया गया। डॉ राठी ने बताया मरीज की आंख में लकड़ी का टुकड़ा घुसा हुआ था तथा आंख की स्थिति काफी गंभीर हुई थी। डॉ राठी ने बताया मरीज की हालत को देखते हुए उनके द्वारा मरीज की आंख का सफल ऑपरेशन कर लकड़ी के टुकड़े को बाहर निकाला लिया गया है अब मरीज की हालत ठीक है डॉक्टर राठी ने बताया अगर मामले में मरीज के द्वारा लापरवाही बरती जाती तो मरीज की आंख की रोशनी जाने का भी खतरा पैदा हो गया था। डॉक्टर राठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर आंख में किसी भी प्रकार की चोट या अन्य चीजों से नुकसान पहुंचता है तो तुरंत अस्पताल आकर अपनी आंख का उपचार कराए घरेलू उपचार के चक्कर में ना पड़े इससे आपकी आंख को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। मालूम हो डॉक्टर राठी के द्वारा चोट लगने से घायल हुई कई लोगों की आंखों का उपचार कर उन्हें नई रोशनी दी जा चुकी है तथा मोतियाबिंदु के सैकड़ो सफल ऑपरेशन के द्वारा अभी तक किए जा चुके है अब मोतियाबिंदु के ऑपरेशन के लिए मरीजों को बाहर के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। मामले में मरीज व उसके परिजनों के द्वारा डॉक्टर राठी व उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें