Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय का निशुल्क चिकित्सा शिविर बना जीवनदायिनी, दूर-दराज से उमड़ रही भारी भीड़।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय का निशुल्क चिकित्सा शिविर बना जीवनदायिनी, दूर-दराज से उमड़ रही भारी भीड़।

गुजरात के प्रख्यात सर्जन हरेश शाह पहुंचे धर्मार्थ चिकित्सालय जून माह तक देंगे अपनी निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं।

लोहाघाट। पहाड़ों की शांत वादियों में स्थित अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चल रहा निशुल्क चिकित्सा शिविर इन दिनों दूर-दराज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। पहाड़ के गांव-गांव से लोग यहां पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और आश्रम की सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं। शिविर में आज 150 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिसमें तीन दर्जन से ज्यादा मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा दो दर्जन बच्चों का उपचार किया गया, जबकि जनरल मेडिसिन में भी लगभग तीन दर्जन मरीजों को उपचार मिला।गुजरात से पहुंचे प्रख्यात सर्जन डॉ. हरेश शाह ने भी यहां अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। उन्होंने ऑपरेशन के लिए मरीजों को तिथि देना प्रारंभ कर दिया है। उनके अनुसार गोल ब्लैडर, हर्निया, बवासीर, भगंदर और छोटे ट्यूमर जैसे रोगों के ऑपरेशन भी इस शिविर में किए जा रहे हैं। यह शिविर जून माह तक लगातार संचालित रहेगा।

चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि जून माह में पहली बार यहां न्यूरोलॉजी का विशेष शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे।वहीं आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानन्द महाराज जी ने जानकारी दी कि इंग्लैंड सहित कई देशों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी यहां आकर निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार है। जिनके लिए चिकित्सालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

(मरीजों के लिए राहत—अब रोज चलेगी निशुल्क बस सेवा।)

लोहाघाट। बरसात के चलते मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए भारी किराया चुकाना पड़ रहा था। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें टैक्सी के लिए एक हजार रुपए तक देने पड़े। इस पर संज्ञान लेते हुए स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने तुरंत व्यवस्था की। अब आश्रम की ओर से रोज सुबह 10 बजे लोहाघाट के रोडवेज स्टेशन से चिकित्सालय की निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी गई है, जो मरीजों को चिकित्सालय तक लाएगी और उपचार के बाद वापस छोड़ देगी। इस पहल से गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

जरूरी खबरें