Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक लगेगा निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर।

चंपावत :सीएम धामी ने भिंगराड़ा मंदिर सील के सौन्दर्यकरण हेतु अवशेष ₹29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

चंपावत:नशा तस्करों की 30 लाख रुपए की अवैध संपत्ति होगी जब्त चंपावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चिकित्सा अधीक्षक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 7, 2025

चिकित्सा अधीक्षक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जगह-जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए है। जिनमे फार्मेसी अधिकारी , सी0एच0 ओ0 , एएनएम तथा आशाओं की तैनाती की गई है ताकि ग्रामीण जनता को उपचार मिल सके। शुक्रवार को सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के द्वारा लोहाघाट ब्लॉक केआयुष्मान आरोग्य मंदिर ईड़ाकोट , किंमतोली तथा दिगालीचौड़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया सभी स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी में मौजूद पाए गए। मरीजो के उपचार को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा बुधवार को होने वाले बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली गई । डॉ राठी ने बताया इसके अलावा शनिवार को गर्भवती महिलाओं को घर जाकर होने वाले टीकाकरण के बारे में भी स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली गई तथा अधिक से अधिक टीकाकरण पर जोर दिया गया। तथा स्वास्थ्य कर्मियों को बीपी व शुगर की दवाइयां को आयुष्मान आरोग्य मंदिर से देने के लिए निर्देशित किया गया। तथा ज्यादा गंभीर मरीजों को तुरंत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय अस्पताल रेफर करने को भी स्वास्थ्य कर्मियों से कहा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज के स्वास्थ्य के बारे में उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टरो से फोन के माध्यम से सलाह लेने को कहा गया। डॉ राठी ने कहा इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी किए जाएंगे। डॉ राठी ने कहा तीनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

जरूरी खबरें