Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 4, 2026

स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी का शासन के द्वारा नानकमत्ता तबादला करने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। कल शुक्रवार को भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन किया था। तो वही आज शनिवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के निर्देश पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के तबादले को रोकने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया तथा डॉक्टर मोनिका गिरी के तबादले को रोकने की मांग की। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा कई बरसों के बाद अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई थी अब शासन ने उनका भी तबादला कर दिया है कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लोहाघाट विधानसभा के तीन ब्लाकों की जनता निर्भर रहती है। उन्होंने कहा डॉक्टर मोनिका गिरी के आने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव तथा ऑपरेशन की सुविधा मिल रही थी जिस कारण अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही थी। उन्होंने कहा डॉक्टर मोनिका के स्थानांतरण से क्षेत्र की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा तथा एक बार फिर से गर्भवती महिलाओं को जटिल प्रसव के लिए बाहर के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ेगी। अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा अगर शासन के द्वारा डॉक्टर मोनिका गिरी का तबादला नहीं रोका गया तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। गोरखा ने कहा यह पूरे क्षेत्र की समस्या है जिसके समाधान के लिए सभी दलों के सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने आगे आना चाहिए।ज्ञापन देने में उपाध्यक्ष राज किशोर शाह ,लोकेश पांडे, कमल किशोर अजय गोरखा, ललित ,शाह दीपक शाह , गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें