रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक
चिकित्सकों का ट्रांसफर न रुकने पर आंदोलन की दी चेतावनी।

सरकार पर लगाए जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से शासन के द्वारा एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। तथा उनके बदले अभी तक कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। शासन के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र सिंह बोहरा तथा निश्चेतक डॉक्टर चित्रलेखा बोहरा का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा उनके प्रयासों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में शासन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। जिसके चलते क्षेत्र की गरीब जनता को बेहतर उपचार अस्पताल में मिल रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पर सरकार को यह रास नहीं आया और एक साथ चार विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। लोहाघाट विधायक अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। उन्होंने कहा दूर-दूर क्षेत्र से लोहाघाट अस्पताल में जनता उपचार के लिए आती है पर सरकार के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते है। इस दौरान लोहाघाट विधायक के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर कोटियाल, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा,जितेंद्र शाह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए