रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दिया कृमि मुक्ति का संदेश।
Laxman Singh Bisht
नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दिया कृमि मुक्ति का संदेश।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील।


लोगों को स्वच्छता व कर्मी मुक्ति व स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए चंपावत के राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर चक्रपाणि चतुर्वेदी के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से अस्पताल में आए लोगो को कृमि मुक्ति व स्वच्छता का संदेश दिया। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा बेहतरीन तरीके से बच्चों के पेट में होने वाले कृमियों से बचाव उनके नुकसान के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर चक्रपाणि चतुर्वेदी ने कहा एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को साल में दो बार कर्मी मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया पेट में अत्यधिक कर्मी होने से बच्चों में कई प्रकार की बीमारियां पनपती है। जिनमें एनीमिया यानी खून की कमी, शारीरिक कमजोरी होती है तथा कृमियों के कारण बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। डॉ0 चक्रपाणि ने बताया संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है । डॉक्टर चक्रपाणि ने सभी अभिभावकों से बच्चों को खाने से पहले साबुन से अच्छी प्रकार हाथ धुलवाने, समय पर कृमि मुक्ति दवा एल्बेंडाजोल खिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा छोटी-छोटी बातों से हम अपने बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।

डॉक्टर चक्रपाणि ने कहा राज्य सरकार का भी उद्देश्य है कि पूरा प्रदेश कृमि मुक्ति बने। जिसमें राजकीय नर्सिंग कॉलेज चंपावत के द्वारा अपना पूर्ण सहयोग देते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कीड़े की दवा चबाकर खानी है।

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत