रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।
केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।
कल शनिवार को रा0 पॉलिटेक्निक लोहाघाट में प्रैक्टिकल के दौरान एसिटल क्लोराइड केमिकल की बोतल जमीन में गिरने से केमिकल की तीखी गंध से प्रैक्टिकल कर रही फार्मेसी प्रथम वर्ष की सात छात्राओं सहित एक शिक्षिका बेहोश हो गई थी और उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिन्हें विद्यालय प्रबंधन के द्वारा तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी , फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में उनका बेहतर उपचार किया गया। आज रविवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया अब सभी की हालत ठीक है जिन्हें आज दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ राठी ने बताया अब खतरे की कोई बात नहीं सभी लोग अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।