Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर लोहाघाट में विचाराधीन कैदियों ने जेल में चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 17, 2023
लोहाघाट में विचाराधीन कैदियों ने जेल में चलाया स्वच्छता अभियान उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के निर्देश तथा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला के नेतृत्व में लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह में विचाराधीन कैदियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पूरे बंदीग्रह की साफ सफाई कर पूरे जेल परिसर को चमकाया वही चीफ डिफेंस काउंसिल विजय राय के द्वारा विचाराधीन कैदियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए स्वच्छता की शपथ दिलवाई तथा भविष्य में भी जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करी वही स्वच्छता अभियान के तहत बंदीगृह में बंद महिला व पुरुष विचाराधीन कैदियों के द्वारा अपने अपने बैरको , विस्तर व जेल परिसर की सफाई करी तथा भविष्य में भी बंदीग्रह में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया अभियान में पीएलवी राजीव मुरारी; पीएलबी रेनू गरकोटी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे मालूम हो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के द्वारा पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है

जरूरी खबरें