Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत जिला पंचायत ने लोहाघाट में चलाया स्वच्छता अभियान, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी किया प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 17, 2023
विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत जिला पंचायत चंपावत ने चलाया स्वच्छता अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर चंपावत जिले में चल रहे विशेष स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के निर्देश पर जिला पंचायत चंपावत ने लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया स्वच्छता अभियान मे जिला पंचायत कर्मियों के साथ-साथ चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने प्रतिभाग कर कूड़ा निस्तारण में अपना सहयोग दिया सफाई अभियान के तहत जिला पंचायत ने लोहाघाट की ठंडी सड़क ,जयंती भवन, चांदमारी आदि क्षेत्रों से कूड़े का निस्तारण किया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा जिला पंचायत के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है कूड़ा निस्तारण के लिए जिला पंचायत के वाहन लगातार लगे हुए हैं रोस्टर के हिसाब से जिले के अलग-अलग जगह में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के सभी नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील करी है अभियान में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ,खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह, एल एल बर्मा, तुलसी प्रसाद भट्ट, सुभाष पांडे ,महेश रावत ,प्रशांत सिंह ,पवन टम्टा, पीएलवी राजीव मुरारी व पर्यावरण मित्र शामिल रहे

जरूरी खबरें