Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पंजाब के फिरोजपुर में होटल में लगी आग चंपावत के युवक की मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

.पंजाब के फिरोजपुर में होटल में लगी आग चंपावत के युवक की मौत

चंपावत के सूखीढांग के सेतीचौड़ धूरा का रहने वाला था मृतक तुलसीदत्त जोशी

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार की सुबह होटल में लगी भीषण आग से चंपावत के सूखीढांग के सेतीचौड़ धूरा निवासी युवक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक युवक का शव कल शुक्रवार को उसके पैतृक घर पहुंचने की संभावना है। 30 वर्षीय तुलसी दत जोशी पुत्र विद्याधर जोशी पंजाब के फिरोजपुर के नैवेद्यम स्वीट एंड ब्रेकर्स में काम करता था। बुधवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने आग लगते ही भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन सेतीचौड़ धूरा निवासी युवक तुलसी दत्त जोशी आग में फंस गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने शव को बरामद किया। फिरोजपुर प्रशासन ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई किशोर जोशी ने बताया कि तुलसी दत्त कुछ माह पूर्व से ही नैवेद्यम फिरोजपुर पंजाब में नौकरी में लगा था। इससे पूर्व वह दिल्ली में काम करता था। बताया कि स्थानीय लोगों के साथ परिजन शव को लेने के लिए फिरोजपुर गए हैं। शव शुक्रवार को उसके पैतृक गृह पहुंचेगा। युवक की शादी नहीं हुई है। इस दुखद खबर के बाद पिता विद्याधर जोशी माता नीलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में शोक छा गया है।

जरूरी खबरें